दिल्ली में सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक के आवास पर पश्चिमी यूपी के नेताओं की अहम बैठक
नई दिल्ली।
समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र सिंह मलिक के जनपथ स्थित आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी के सांसद एवं मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने आने वाले समय में क्षेत्रीय मुद्दों को एकजुट होकर मजबूती से उठाने पर सहमति जताई।
बजट पर जताई नाराज़गी
बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने केंद्र सरकार के हालिया बजट को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। नेताओं का कहना था कि इस बजट में किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी की गई है।
किसानों की भूमिका पर मंथन
बैठक में विशेष रूप से किसानों की राजनीति में भूमिका, उनके अधिकारों, सम्मान और हिस्सेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। नेताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं को केंद्र में रखकर ही नीतियों का निर्माण किया जाना चाहिए।
एकजुट संघर्ष का संकल्प
बैठक में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, पंकज मलिक, बिजेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
