NSS शिविर में सड़क सुरक्षा व साइबर जागरूकता पर जोर

मुजफ्फरनगर, 28 मार्च 2026:
चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. के.पी. सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।
प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि युवाओं को सतर्क रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने समाज सेवा के महत्व और निरंतर प्रयास से सफलता पाने के टिप्स साझा किए।
शिविर में NSS की तीनों इकाइयों का नेतृत्व डॉ. हरी शंकर (प्रथम), डॉ. सयोनी दास (द्वितीय) और डॉ. सुधीर पाल (तृतीय) ने किया। सुबह के सत्र में वॉलिंटियर्स ने श्रमदान करते हुए कॉलेज परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरी शंकर ने किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. स्वाशंख कुमार, डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा, डॉ. टेशू कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
