गैस सिलेंडर की किल्लत पर व्यापार मंडल का प्रदर्शन, डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 28 मार्च 2026:
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) कार्यालय पहुंचकर गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र सौंपा। व्यापार मंडल ने आम जनता को हो रही परेशानियों पर कड़ा विरोध जताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख समस्याएं उठाई गईं—
DAC नंबर आने के बावजूद “वॉचर” के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
बिना गैस डिलीवरी के ही उपभोक्ताओं को डिलीवरी का मैसेज भेज दिया जाता है।
आधुनिक गैस, कोफेड गैस और दीपक गैस एजेंसियों पर सही जानकारी नहीं दी जा रही, साथ ही अभद्र व्यवहार और घंटों लाइन में खड़ा किया जा रहा है।
टोकन बुक के नाम पर 280 रुपये तक की अवैध वसूली की शिकायत।
KYC प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा और लाइनों की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और 2-3 दिनों के भीतर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान जयपाल शर्मा, प्रमोद त्यागी, अंशुमान अग्रवाल, नीरज बंसल, एडवोकेट विपिन मित्तल, पुनीत सिंघल, सुभाष मित्तल, विवेक गर्ग, प्रवीण धीमान, अमजद सैफी, राजीव गर्ग, गौरव बंसल, तारिक भाई और अविरल मित्तल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
