उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, चारधाम में बर्फबारी, गर्मी पर सर्दी भारी

देशभर में जहां मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गंगोत्री, यमुनोत्री समेत चारधाम में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर सर्दी लौट आई है।
गर्मी के बीच पहाड़ों पर सर्दी की वापसी ने सभी को चौंका दिया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों—खासतौर पर गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में ताज़ा बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर से ढके ये धाम एक बार फिर ठंड की चपेट में आ गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देहरादून, चंपावत समेत पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी. एस. तोमर के अनुसार 23 मार्च से 26 मार्च तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
देहरादून में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट आई है। 3000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
डॉ. सी. एस. तोमर, निदेशक, मौसम विभाग ने बताया की
गर्मी के इस दौर में बर्फबारी ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं इसका असर चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी पड़ सकता है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
फिलहाल, मौसम के इस बदले मिजाज ने उत्तराखंड को एक बार फिर ठंड के आगोश में ला दिया है।
