मुजफ्फरनगर: दो सगी बेटीयो ने उतारा पिता को मौत के घाट भोपा पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाई हत्या,की गुथी दो सगी बेटियां गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव मोरना में 60 वर्षीय किसान राम प्रसाद की हत्या का पुलिस ने मात्र 3 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस जघन्य हत्या की आरोपी मृतक की दो सगी बेटियां ही निकलीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सुबह के समय राम प्रसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का खुलासा किया।
जांच में सामने आया कि दोनों बेटियों ने पहले पूरे परिवार को नींद की गोलियां दीं और इसके बाद अपने पिता राम प्रसाद की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पूछताछ में बड़ी बेटी कोमल ने बताया कि उसकी उम्र करीब 32 वर्ष हो चुकी थी, लेकिन पिता द्वारा उसकी शादी नहीं कराई जा रही थी। वहीं छोटी बेटी का आरोप था कि पिता उसके बाहर आने-जाने पर रोक-टोक करता था। इन्हीं कारणों से दोनों बहनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
