
पति बोला– अब कोई खतरा नहीं चाहिए, बच्चों को रखा अपने पास
बागपत | ब्रेकिंग डिजिटल न्यूज़
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला और उसके ही परिवार के युवक के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों के उजागर होने के बाद घर में ऐसा बवाल मचा कि मामला थाने तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि महिला का अपने जेठ के बेटे के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो परिवार में जबरदस्त विवाद हो गया। नाराज़ पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार करते हुए अपने दोनों बेटों को अपने पास रखने का फैसला किया।
स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन पति अपने निर्णय पर अडिग रहा। उसका कहना था कि अवैध संबंधों के चलते कई आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं और वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता।
👮♂️ थाने पहुंचा मामला, पति ने खुद कराई शादी
विवाद बढ़ने पर महिला, उसका पति और युवक परिजनों के साथ दोघट थाने पहुंचे। थाने में महिला और युवक ने साफ कहा कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं और कस्बे से बाहर जाकर मजदूरी कर जीवन बिताएंगे।
हैरानी की बात यह रही कि थाने के बाहर ही पति ने खुद दोनों के गले में वरमाला डालकर शादी करवा दी। इस दौरान महिला के मायके पक्ष की ओर से कोई मौजूद नहीं रहा।
🔥 इलाके में चर्चा का विषय
थाने के बाहर हुई इस अनोखी शादी की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे रिश्तों की टूटन तो कोई मजबूरी का फैसला बता रहा है।
