एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- पहली बात यह है कि ट्रेनों से उतरने के बाद सभी मेट्रो स्टेशनों पर टॉयलेट नहीं होते हैं। दूसरी बात यह शख्स डायबिटीज का मरीज भी हो सकता है। इसलिए कृपया इस शख्स के खिलाफ मीडिया ट्रायल बंद करें। तीन महीने पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर पेशाब करने के लिए माफी मांगने के बावजूद ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। वह भी डायबिटीज मरीज था।
