पीएम मोदी ने कहा, ‘आपका स्नेह, आपका स्वागत गर्मजोशी से भरा होता है। आज आपका उत्साह और भी स्पेशल है। आज मुझे यहां एक नई ऊर्जा दिख रही है नई उम्मीद दिख रही है आपका जोश ये विश्वास दिलाता है कि अब केरल में परिवर्तन होकर रहेगा।’ उन्होंने कहा कि आज देश के दूसरे हिस्सों से केरल की रेल कनेक्टिविटी और सशक्त हुई है। थोड़ी देर पहले जिन अमृत भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंडी दिखाई गई है। इससे केरल में ईज ऑफ ट्रेवल को बल मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार कनेक्टिविटी, विज्ञान और नवाचार और हेल्थकेयर पर भी बहुत अधिक निवेश कर रही है। केरल में CSIR के नवाचार केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज में रेडियो सर्जरी सेंटर की शुरुआत से केरल को विज्ञान, नवाचार और हेल्थकेयर का हब बनाने में मदद मिलेगी।’
