पहला क्यूआर कोड तैयार होने के बाद करीब 6 सालों तक इसका इस्तेमाल जापान में ही होता रहा। शुरुआत में इसे टोयोटा कंपनी ही प्रयोग करती थी। इसका विस्तार होना तब शुरू हुआ, जब वर्ष 2000 में इसे ISO प्रमाणन मिला। अब यह स्थिति है कि दुनिया के हर कोने में QR कोड इस्तेमाल किए जाते हैं। किसी चीज की जानकारी देने, किसी का प्रोफाइल उसमें डालने या किसी इवेंट समेत तमाम चीजों का पूरा ब्योरा देने तक के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं अब क्यूआर कोड जनरेट करना भी बेहद इस्तेमाल हो गया और इंटरनेट पर ही तमाम ऐसी वेबसाइट्स हैं, जहां एक लिंक शेयर करके क्यूआर कोड तैयार किया जा सकता है।
