मुज़फ्फरनगर: मदरसे के मौलाना पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के एक कस्बे में बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक मदरसे के मौलाना पर वहीं पढ़ने वाले नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित के परिजनों ने थाना शाहपुर में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान इकबाल पुत्र जफरू, निवासी गांव तावली के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहा था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
