मुजफ्फरनगर: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में भव्य प्रतिभा सम्मान व अलंकरण समारोह आयोजित

लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 11 अप्रैल 2026 को अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में Achievers Award Ceremony एवं Investiture Ceremony का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लेखिका एवं शिक्षाविद डॉ. अंजू अरोड़ा, साथ ही श्रीमती वृंदा शर्मा और श्रीमती सोनिया लूथरा की उपस्थिति रही, जिन्होंने समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह के दौरान कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रथम से दशम स्थान तक तथा कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को प्रथम से पंचम स्थान तक सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने भी खुशी जताई और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद आयोजित अलंकरण समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
हेड बॉय: देव सिंघल
हेड गर्ल: खुशबू लूथरा
स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल): मान्या चौधरी
स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय): अमर ढाका
वाइस हेड बॉय: शिवांश
वाइस हेड गर्ल: मानस्वी त्यागी
विद्यालय परिवार ने इन सभी विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समापन अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. के. जी. अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने में निहित है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा और विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
