डिजिटल न्यूज़ मुजफ्फरनगर
हवस में अंधी युवती बनी हैवान,प्रेम में बाधा बनी भाभी पर जानलेवा हमला,3 साल की मासूम भतीजी की पानी में डुबोकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी में प्रेम-प्रसंग और हवस ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक युवती ने अपनी ही भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया और तीन साल की मासूम भतीजी को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात शाहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बसी में एक छोटी बच्ची का अपहरण हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के अंदर एक महिला अपने बच्चों के साथ सोती मिली, जिसके पेट में चाकू से गंभीर चोट के निशान थे। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जांच के दौरान पुलिस को घर के अंदर बनी पानी की टंकी से तीन वर्षीय मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जब पुलिस ने परिजनों से गहन पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सामने आया कि आरोपी युवती ने वारदात से पहले पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब सभी लोग गहरी नींद में सो गए, तब उसने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही अपनी भाभी पर चाकू से तीन बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इतना ही नहीं, आरोपी का गुस्सा और नफरत यहीं नहीं रुकी। उसने अपनी ही तीन साल की भतीजी को पानी से भरे टैंक में डुबो दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया, जिससे मासूम की उसी टंकी में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर संजय कुमार वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महज़ तीन घंटे के भीतर इस जघन्य वारदात का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी की पहचान माना पुत्री यामीन निवासी ग्राम बसी थाना शाहपुर के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आठ दिन पहले अपने रिश्ते के भाई फिरोज से 16 नींद की गोलियां ली थीं। इसके बदले अवैध संबंध बनाए जाने की बात भी सामने आई है। फिरोज की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और वह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई
