.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव का अखिलेश पर हमला, बोले अभी परिपक्वता की कमी
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वे एनडीए से उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को वोट देंगे।
शिवपाल यादव बुधवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव के घर उनसे मिलने आये थे। इससे पहले वह प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे पतला गांव निवासी रिछपाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव में परिपक्वता की कमी है। नेताओं का सम्मान नही करते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वह मेरे घर आए, मैंने सपा की सदस्यता ली और सपा के चुनाव चिह्न पर टिकट लड़कर विधायक बना, लेकिन मेरे साथ ही धोखा किया जिस कारण अखिलेश यादव खुद विपक्ष में आ गए। मुझे स्टार प्रचारक बनाते तो लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ में सपा की जीत होती।
शिवपाल यादव बुधवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव के घर उनसे मिलने आये थे। इससे पहले वह प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे पतला गांव निवासी रिछपाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वे एनडीए से उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को वोट देंगे, उन्होंने मुख्यमंत्री के यहां आयोजित डिनर के दौरान मुलाकात होने पर मुझसे वोट मांगा है। इसके साथ ही एलान किया कि निकाय चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। सपा से समझौता नही होगा।